भारत मां
भारत मां
भारत मां देखो न
तुम्हारी बेटियों के साथ क्या हो रहा है...
तुम्हारा श्रवण कुमार सेवक
कहीं खो गया है इस वक्त
युगों युगों से यही हो रहा है क्या?
तो फिर हो कहां?
किस गुफ़ा में ध्यान मग्न हो भारत मां
और भी बुड़ा होने के इंतजार में?
सृष्टि के खत्म होने तक
चिताओं की लाल लाल लपटों के बीच
विश्वगुरु की ध्वनिमय वातावरण में
तुम भी खाक हो सकती हो।
इन ब्रह्म वादी नीति नियंताओं
और नियंत्रकों के ब्रह्मनीती में
जननी की यही कहानी
इतिहास में दर्ज है?
फिर बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ
क्या ? क्यों? कैसे?
हे भारत मां
भारत की माताओं तुम ही बताओ
हे भारत मां, गंगा मां के सपूत तुम ही बताओ?
@प्रवीण कुमार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें